MP-मोहन का ग्रीन मोबिलिटी सन्देश

Info India News I मेट्रो में सफर कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

नई दिल्ली में दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रेन में किया सफर

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत की अपील के लिए सार्थक पहल से लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली मेट्रो से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रेन से सफ़र किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव में ग्रीन मोबिलिटी अर्थात पर्यावरण अनुकूल परिवहन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण और यातायात प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण में मेट्रो जैसे साधन समय की बचत करते के साथ ईंधन की खपत को कम करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफर के दौरान यात्रियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहरों में ट्रैफिक जाम और कार्बन उत्सर्जन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश के सतत विकास लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने यात्रियों के सार्वजनिक परिवहन को अपनाने को अपील की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली मेट्रो की समयबद्धता, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी आधुनिक परिवहन व्यवस्थाओं का विस्तार देश के अन्य शहरों में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साधारण और ग्रामीण मार्गों में संगठित, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्री परिवहन बस सेवायें उपलब्ध कराने के लिए “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” शीघ्र प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा का विस्तार राज्य के भोपाल शहर में प्रारंभ किया गया है। मेट्रो सेवा का विस्तार राज्य के इंदौर, भोपाल शहरों में जारी है।